Showing posts with label Friend. Show all posts
Showing posts with label Friend. Show all posts

Dec 16, 2009

Friendship


"A friend is someone who cares and shares our world."

दोस्ती जीवन का अनमोल तोहफा है जिसमे महज औपचारिकता नहीं,बल्कि प्रेम और विश्वास होता है | इस तोहफे को जो पाता है , वह बहुत ही खुशकिस्मत होता है | दोस्ती का कोई दिन नहीं होता , जिस दिन हो जाए वही मुक्कम्मल है | दोस्ती ऐसे ही नहीं बढ़ती,उसमें कुछ ऐसा होता है जिसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है | दोनों तरफ से बगैर अपेक्षाओं के कुछ न कुछ बढ़ता ही रहता है |
यह जीवन का सच है कि रिश्तों में मिठास ही नहीं नमक भी उतना ही अहम् होता है | नमकीन और खूबसूरत रिश्ते दोस्ती को कई आयाम देते हैं | लेकिन अच्छे दोस्त दिल में कुछ इस तरह जगह बना लेते हैं कि उनके न रहने पर भी जो खालीपन रहता है , वह उनकी जीवंत यादों से गूंजता रहता है | वह गूँज हमें उसके पास होने का अहसास दिलाती है | वास्तव में एक बहुत ही मासूम और खूबसूरत रिश्ते का नाम है दोस्ती |